Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा का अनूठा संदेश देते हुए श्री श्री राधा बल्लभ गौ सेवा द्वारा संचालित गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा की। इस दौरान उन्होंने गौवंशों के बीच समय बिताया और उनकी सेवा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। गुंजन सुखीजा ने कहा कि गौसेवा से मन को असीम शांति और संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि अपना जन्मदिन गौमाता की सेवा के साथ मनाना

उनके लिए बेहद खास रहा और यह अवसर किसी बड़े उपहार से कम नहीं है।
उन्होंने श्री श्री राधा बल्लभ गौ सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा गौसेवा का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी प्रदेश मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके इस सेवा भाव की सराहना की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!