Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर । समाज सेवा एवं रोजगार शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा वार्ड नंबर 10 में सिलाई प्रशिक्षण शिविर एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व सभासद मोहम्मद आलम ने किया।
इस अवसर पर मोहम्मद आलम ने प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर बालिकाओं से जानकारी प्राप्त की और संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ट्रेनर परवीन और सिमरन कौर ने बताया कि वर्तमान में 45 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जिन्हें संस्था द्वारा निशुल्क कपड़ा एवं सिलाई मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से संचालित इस शिविर के माध्यम से अब तक 15 हजार से अधिक बालिकाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 12 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री तथा 16 बालिकाओं को वस्त्र वितरित किए गए।
वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. मीनू मलिक ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। वहीं मीडिया क्लब गदरपुर के अध्यक्ष मुकेश पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवियों का आभार जताया और कहा कि इन कार्यों के प्रचार-प्रसार में मीडिया क्लब व प्रेस क्लब निरंतर सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम प्रभारी परमजीत कौर ने बताया कि संस्था हर माह जरूरतमंद परिवारों को राशन, बच्चों को शिक्षण सामग्री तथा समय-समय पर जरूरतमंद बालिकाओं को सहायता प्रदान करती है।
इस मौके पर डॉ. ललित मलिक, प्रभजोत सिंह, इंद्रजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, आस्था खेड़ा, स्वाति, साजिया, सानिया, रिमझिम, नगमा, खुशबू, सलोनी, आशिया, राखी, अर्शी, नीलम, पूनम, सायरा, ज्योति, ममता, रोशनी, अर्चना, जया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement