Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर/दिनेशपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल दिनेशपुर के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर राजेश कुमार का भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री के कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा  प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया के कार्यालय में नवनियुक्त अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार का भव्य स्वागत

नरेश हुड़िया ने कहा कि संगठन ने राजेश कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा और अधिक सशक्त होगा।
इसके उपरांत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के कार्यालय में भी राजेश कुमार के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लिया और कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष (ओबीसी) कविंद्र सैनी, हैप्पी सिंह काके, विशाल नारंग, हिमांशु हुरिया, नवाब अल्वी, यश ठक्कर, मनोज चौहान, विशाल सैनी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement