Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान विपिन जल्होत्रा ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना की। यह मुलाकात क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!