Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उधमसिंह नगर : महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड


उधम सिंह नगर। संवाद सूत्र  एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में काशीपुर निवासी महिला ने बताया कि साल 2009 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसने दहेज का सारा सामान भी बेच दिया।

महिला ने बताया कि दिनांक 20 मई 2024 को जब वह घर पर अकेली थी तो ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसने यह घटना अपने पति व देवर को बताई तो उन लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। 29 मई 2024 को उसके ससुर ने फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

महिला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने को वह कई बार बांसफोड़ान चौकी में गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने महिला के पति, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement