Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किच्छा में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, लूट के इरादे की गई थी हत्या

(कृष्ण वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413)

रुद्रपुर। कोतवाली किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या का उधम सिंह नगर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया।
          इस मामले का एसएसपी द्वारा खुलासा करते हुए कहा कि अपराध तथा अपराधियों को ठिकाना केवल जेल होगा। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतक का मोबाईल व पर्स भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दिनाँक 31.10.2024 को ग्राम प्रधान नारायपुर कोठा ने सूचना दी कि गंगापुर रोड पर खेत पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है उक्त सूचना पर थाना किच्छा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुची। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सघनता से निरीक्षण किया गया तो एक व्यक्ति का शव जिसके सिर पर चोट के निशान थे तथा घटनास्थल के पास एक शीशम की लकड़ी पड़ी थी जिस पर खून लगा हुआ था। व्यक्ति का शव लगभग 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। प्रथम दृष्टया व्यक्ति को सिर पर चोट मार कर उसकी हत्या करना प्रतीत हो रहा था। मृतक व्यक्ति ने एक सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुयी थी जिस पर बजाज कंपनी का लोगो बना था जिस पर बजाज कम्पनी सिडकुल रुद्रपुर के एचआर से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया यह हमारी कंपनी का कर्मचारी लग रहा है तथा हमारी कंपनी में एक कर्मचारी दिनाँक 28.10.2024 से कम्पनी में ड्यूटी में नही आया है। इस पर आस- पास के थानो में मालूमात की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना रुद्रपुर में नीरज पंत पुत्र श्री बसन्त वल्लभ पन्त निवासी मानपुर पश्चिम देवलचैड़ रामपुर रोड हल्द्वानी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। इस पर गुमशुदा के परिजनो से संपर्क किया गया तो उन्होने मौके पर आकर शव की शिनाख्त की और परिजनो द्वारा उसकी किसी से कोई रंजिश होना नही बताया। प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा करना प्रतीत हो रहा था व हत्या किये जाने का कारण भी स्पष्ट नही था, अतः मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर कोतवाली किच्छा में मु0अ0सं0 429/24 धारा 103(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दीपावली के दिन इस तरह शव बरामद होने की घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेषण में थाना किच्छा पुलिस व एसओजी रुद्रपुर की टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा जाँच के दौरान मृतक के दोस्तो व उसकी कंपनी के दोस्तो से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि दिनाँक 28 अक्टूबर की रात में  मृतक व उसके दोस्तो ने साथ में बैठ कर काफी शराब पी थी व उसके बाद वह उसे रुद्रपुर बस स्टेशन के पास छोड़ कर चले गये थे। इस पर पुलिस टीम द्वारा बस स्टेशन रुद्रपुर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तो नीरज पंत बस स्टेशन रुद्रपुर से एक ई-रिक्शा में बैठ कर श्याम तिराहे के पास पहुँचा तथा उक्त स्थान से एक महिला भी उस ई-रिक्शा में बैठती हुयी दिखाई दी और उनका एक आँटो रिक्शा वाला भी पीछा करता सीसीटीवी में दिखाई दिया। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी में दिखाई दे रहे ई-रिक्शा चालक व महिला व उनका पीछा कर रहे आँटो चालक के संबंध में मालूमात किया गया तो ज्ञात हुआ कि महिला श्याम तिराहे के पास फल का ठेला लगाती है तथा ई-रिक्शा चालक पैर से विकलांग है व रात्री में ई-रिक्शा चलाता है व आँटो रिक्शा चालक पहाड़गंज रुद्रपुर में रहता है और वह भी रात्रि में आँटो रिक्शा चलाता है। पूछताछ पर महिला व ई-रिक्शा चालक ने बताया कि नीरज पंत काफी शराब के नशे में था। पीछा करने वाले आँटो रिक्शा चालक से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसने उसे अंतिम बार खेड़ा के रहने वाले चंदन के आँटो में बैठ कर किच्छा की ओर जाते हुये देखा है, इस पर गठित पुलिस टीम द्वारा चंदन चैधरी पुत्र मोतीलाल ती विनागरी जना नार्न 10 के नाते में पुलिस टीम द्वारा चंदन चैधरी पुत्र मोतीलाल चैधरी निवासी खेड़ा वार्ड न0 19 रुद्रपुर के बारे में मालूमात कि गयी तो वह पहले भी देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है व काफी शातिर किस्म का व्यक्ति है। तथा पुलिस टीम द्वारा चंदन उपरोक्त को काफी तलाश के उपरांत मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान के पास रुद्रपुर से पकड़ कर उससे गहनता से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि नीरज पंत उस दिन काफी शराब के नशे में था और मैंने सोचा कि इसके पास अच्छे रुपये होगे और मैं इससे रुपये लूट लूगा तब मैंने नीरज को अपने आँटो में बिठाया और रुद्रपुर बस स्टेशन से किच्छा की ओर ले आया और गंगापुर रुद्रपुर रोड पर सुनसान जगह की ओर ले गया तो नीरज पंत मुझसे यह कहने लगा कि तू मुझे जंगल की तरफ क्यो ले कर जा रहा है और ऑटो वापस ले जाने की जिद करने लगा इस पर हमारा झगड़ा हुआ और मैंने गंगापुर रोड पर सुनसान जगह देख कर खेत में आँटो में रखे डंडे से उसके सिर पर मार कर उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाईल फोन, नगदी व पर्स अपने पास रख लिया जब मैं वापस रुद्रपुर की ओर आ रहा था तो रास्ते में मेरा आँटो भी पलट गया। जिसमें मुझे चोट भी लग गयी थी। आपराधिक इतिहास मु०अ०सं० 260/21 धारा 376,370,342,341 भादवी व 56लग गयी थी। आपराधिक इतिहास मु०अ०सं०
260/21 धारा 376,370,342,341 भादवी व 56 पॉक्सो व 3/4/5/6/8 अनैतिक देह व्यापार अधि० में दर्ज है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश कुमार, उ०नि० भूपेंद्र रंसवाल, उ0नि0 राजेन्द्रप्रसाद, उ०नि० दीवान सिंह, उ0नि0 मनोज सिंह,उ0नि0 अर्जुन सिंह, का0 देवराज सिंह, उ0निराजेन्द्र पंत, कानि० किशोर कुमार, कानि०विजय कुमार, कानि० उमेश सिंह, निरीक्षक संजय पाठक एसओजी प्रभारी रुद्रपुर, उपनिरीक्षक सुरेंद्ररिंगवाल, कांस्टेबल राजेंद्र कश्यप, कांस्टेबल बलवंत मनराल, कांस्टेबल नीरजसिंह भोज एसओजी,कांस्टेबल ललित कुमार एसओजी, कांस्टेबलपंकज बिनवाल एसओजी शामिल रहे।
Advertisement
Advertisement