


अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया अभिनंदन
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रुद्रपुर स्थित सोनिया होटल पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। ठुकराल ने खड़गे को अंगवस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान आयोजित कांग्रेस की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी

कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और नागरिक सुविधाओं से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर की जनता से उनका लंबे समय से सीधा जुड़ाव रहा है और आगे भी वह जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहेंगे। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
