


दिनेशपुर के वार्ड नंबर-4 स्थित काली मंदिर में जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर दिनेशपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत दिनेशपुर के वार्ड नंबर-4 स्थित काली मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण तैयार किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
