Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

जसपुर (संवाद-सूत्र)। सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मोहल्ला नई बस्ती डाक बंगला निवासी तीन साथी मो. उवेश, मो. आदिल और मो. शानू शुक्रवार को कालागढ़ रामगंगा नदी में नहाने गए थे। देर शाम तीनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर गांव खैराबाद के निकट सामने से आ रहे वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची रेहड़ पुलिस ने घायलों को पीएचसी कासमपुर गढ़ी में भर्ती कराया। नाजुक हालत देखते हुए परिजनों ने उन्हें काशीपुर निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फरार वाहन की तलाश पुलिस टीम कर रही है।

Advertisement
Advertisement