Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
कुमाऊं विश्वविद्यालय के इन चार विद्यार्थियों ने उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की यह परीक्षा की पास, बने गेट टू अधिकारी।
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413)

कुमाऊं विश्वविद्यालय( संवाद सूत्र) दल के भीमताल स्थित भेषज विज्ञान विभाग से उत्तीर्ण तीन विद्यार्थियों और एक पीएचडी शोधकर्ता को उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों भाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधीन औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) में लोक सेवा आयोग द्वारा संपादित परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कल जारी परीक्षा परिणाम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के इन तीन पूर्व विद्यार्थी पंकज पंत, पूजा रानी, हर्षिता और शोधकर्ता गौरी कुकरेती ने सफलता हासिल की है। भेषज विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो अनिता सिंह ने बताया कि इसमें मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त पंकज पंत ने वर्ष 2008 में कुमाऊं विश्वविद्यालय से बी फार्म की डिग्री उत्तीर्ण की, वहीं तीसरे नंबर पर सफल हुई पूजा रानी ने वर्ष 2015 में बी फार्म की डिग्री प्राप्त की। नौवें स्थान पर रही गौरी कुकरेती वर्तमान में फार्मेसी विभाग से पीएचडी का शोध कार्य कर रही हैं और दसवें नंबर पर रहीं हर्षिता द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय से 2016 में बी फार्म और 2018 में एम फॉर्म की डिग्री उत्तीर्ण की है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धि पर कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत के साथ परिसर निदेशक प्रो एल के सिंह, संकायाध्यक्ष तकनीकी संकाय प्रो कुमुद उपाध्याय, प्रो अर्चना नेगी साह, डॉ तीरथ कुमार, डॉ महेंद्र राणा, डॉ राजेश्वर कमल कांत, डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला, डा तनुज जोशी, नितिशा नेगी, अरविंद जंतवाल, कोमल चंद्रा सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
Advertisement
Advertisement