Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर । संदिग्ध अवस्था में बायपास मार्ग के किनारे युवक का शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जानकारी जुटाना शुरू कर दी गई है । पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रातः सूचना के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 74 बायपास पर ग्राम मुकंदपुर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा था। एस आई पूरन सिंह तोमर और जीडी भट्ट द्वारा पुलिसकर्मियों के सहयोग से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा वही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए लोगों से पूछा परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

   सूत्रों के अनुसार ग्राम लंगड़ाभोज से क्षेत्र में डीजे संचालित करने का कार्य किया जाता है, ग्राम कौशलपुर निवासी स्व, बच्चन सिंह का लगभग 20 वर्षीय पुत्र जसपाल सिंह उर्फ विशाल पार्टनर के रूप में ग्राम लंगड़ा भोज में रहकर डीजे संचालक के साथ कार्य करता है सूत्रों के अनुसार बेरिया में एक समारोह में डीजे की बुकिंग समाप्त करने के उपरांत डीजे टीम के लोग वापस आ गए। प्रातः जसपाल सिंह को लापता पाया गया, खोजबीन करने एवं फोन करने पर कोई जानकारी उसके संबंध में नहीं प्राप्त हुई। शनिवार प्रातः लगभग 11:00 बजे अज्ञात की सूचना के आधार पर युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में बायपास मार्ग पर ग्राम मुकंदपुर के पास झाड़ियों में पाया गया। मृतक ग्राम कुशालपुर के स्वर्गीय बचन सिंह के तीन पुत्रों एवं एक पुत्री में सबसे छोटा था। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी।”

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।