Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, नगर हुआ भक्तिमय

गदरपुर। श्री सनातन धर्म मन्दिर के 45वें वार्षिकोत्सव व बंसत पंचमी के पावन पर्व पर श्री राम कथा से एक दिन पूर्व दिन रविवार को श्री सनातन धर्म सभा, श्री सनातन धर्म संकीर्तन मंडल एवं श्री सनातन धर्म युवा मंच के तत्वाधान में नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सकैनिया रोड़ स्थित सठीमठ मन्दिर से प्रारम्भ होकर श्री सनातन धर्म मन्दिर बुध बाजार में पंडित विजय शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना के साथ 151 कलशों को स्थापित किया गया।
    कलश यात्रा में मौजूदा सैकड़ो महिलाएं पीत वस्त्र धारण किए और अपने सिरों पर कलश रखे नंगे पांव चलती नजर आयी। कलश यात्रा से नगर राममय हो गया।

गदरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, नगर हुआ भक्तिमय
     ज्ञातव्य है कि हर वर्ष श्री सनातन धर्म मन्दिर बुध बाजार में बसंतोत्सव आयोजित होता है। जिसमें राम कथा का आयोजन होता है। इस क्रम में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी यह आयोजन आयोजित किया गया है और विख्यात कथाकार आचार्या नीरजा शरणार्थी राष्ट्रीय केसरिया हिन्दूवाहिनी वृन्दावन श्रद्वालुओं को राम कथा का रसास्वादन कराएंगे। कुल मिलाकर 14 दिनों तक यह आयोजन चलेगा। बसंत पंचमी के दिन संपन्न होगा। बसंत पंचमी 14 फरवरी के दिन भंडारा प्रसाद लंगर का वितरण होगा।
      कलश यात्रा में गुंजन सुखीजा, अशोक हुड़िया, अशोक भुड्डी, पंकज सेतिया, अशोक पोपली, सुरेश खुराना, कृष्ण लाल बत्रा, विनोद भुसरी, लेखराज नागपाल, संजीव झाम, सोमनाथ छाबड़ा, जीवन जोशी, सतीश मिड्ढा, सोनू विश्वास, हैप्पी चन्द्रा, हरबंस लाल कालड़ा, सीताराम चैहान,परमजीत सिंह पम्मा, राजकुमार, सोनू, राजकुमार सिंधी, दर्शन नेगी, राजू, नरेश, लक्ष्मी चैहान, कविता, ज्योति छाबड़ा, रानी, कविता पाण्डेय, ज्योति धमीजा, निर्मला मित्तल, पूनम प्रसाद, सुनीता बजाज, प्रियंका सहित काफी संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement