Spread the love

गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित शिविर में 9 युवाओं ने पहली बार किया रक्तदान

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ तहसीलदार लीना चंद्रा धामी एवं परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव रविंद्र बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इनमें 9 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। रक्त संग्रहण का कार्य शहीद ऊधम सिंह रक्तकोष की टीम ने किया। तकनीशियन प्रशांत सक्सेना एवं दीपक गंवावार ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रक्त संग्रहित किया।
परिषद के शाखा अध्यक्ष राजीव ग्रोवर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। वहीं रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विप्रजीत विश्वास सोनू ने रक्तदान को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान तथा मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की।
इस अवसर पर प्रांतीय संगठन सचिव रविंद्र बजाज, सचिव एवं रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. विप्रजीत विश्वास सोनू, कोषाध्यक्ष सागर गाबा, शिविर संयोजक राकेश कम्बोज, डॉ. विनीत अरोरा, डॉ. अरविंद धवन, डॉ. अजय श्रीवास्तव, दीपक सुधा, प्रमोद बजाज, विनोद चुग, मनोज डावर, पृथ्वी बजाज, बंटी छाबड़ा, संतोष गुप्ता, राजकुमार तेजवानी, गौरव मदान, अनिल गाबा, विकास बजाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!