नगर पालिका परिषद ने विभिन्न स्थानों पर हरेला पर्व पर वृक्षारोपण, किया नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील(कृष्णा वार्ता वेदर रिपोर्ट उत्तराखंड)(9917322413)गदरपुर। हरेला पर्व के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद गदरपुर द्वारा पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा आमजन को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, सभासद रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता एवं मुकेश चावला सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और पर्यावरण मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए नगरवासियों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।