Spread the love

गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित शिविर में 9 युवाओं ने पहली बार किया रक्तदान (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)गदरपुर खबर। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ तहसीलदार लीना चंद्रा धामी एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव रविंद्र बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इनमें 9 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्त संग्रहण का कार्य शहीद ऊधम सिंह रक्तकोष की टीम ने किया। तकनीशियन प्रशांत सक्सेना एवं दीपक गंगवार ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहित किया।
शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के इस अभियान में भागीदारी निभाई।
भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक होता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विप्रजीत विश्वास सोनू ने कहा कि रक्तदान सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा प्रतीक है। जरूरत पड़ने पर व्यक्ति केवल रक्त समूह देखता है, जाति या धर्म नहीं। उन्होंने सभी से जीवनकाल में रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रांतीय संगठन सचिव रविंद्र बजाज, शाखा अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, परिषद सचिव एवं रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. विप्रजीत विश्वास सोनू, कोषाध्यक्ष सागर गाबा, शिविर संयोजक राकेश काम्बोज, डॉ. विनीत अरोड़ा, डॉ. अरविंद धवन, डॉ. अजय श्रीवास्तव, दीपक सुधा, प्रमोद बजाज, विनोद चुग, मनोज डावर, पृथ्वी बजाज, बंटी छाबड़ा, संतोष गुप्ता, राजकुमार तेजवानी, गौरव मदान, अनिल गाबा, विकास बजाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!