


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)गदरपुर खबर रुद्रपुर। मा. सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना अनुमति संचालित तथा निर्धारित डेसिबल सीमा और समयावधि का उल्लंघन करने वाले लाउडस्पीकरों को हटवाया गया।
पुलिस ने रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक की शांत अवधि का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
