Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
गदरपुर में निकली तिरंगा रैली, देश भक्ति के नारो से गूंजा गदरपुर  15 अगस्त से पहले अपने घरों पर लगाए तिरंगा झंडाः मुनी भुसरी
(रिपोर्टर सागर धमीजा )

गदरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर देश भर में चलाये जा रहे घर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मुनी भुसरी की अध्यक्षता में आज मंगलवार की बाइक रैली के दौरान तिरंगा यात्रा निकाली और लोगों से 15 अगस्त को घर घर तिरंगा फहराने का आहवान किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने किया। तिरंगा यात्रा पुरानी अनाज मंडी मार्ग से मेन मार्केट होते हुए टेंपू स्टेंड के पास दुर्गा राइस मिल के पास पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान देश भक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जनमानस में देश प्रेम का संचार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि 15 अगस्त तक सभी घर में तिरंगा फहराया जाए। तिरंगा हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब हम घर में तिरंगा लहराते हैं, तब बच्चे भी पूछते हैं और उन्हें हम एक कहानी की तरह सुनाते हैं कि वीर सपूतों ने हमारे देश के लिए बलिदान दिया, तब आज हम आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं

गदरपुर में निकली तिरंगा रैली, देश भक्ति के नारो से गूंजा गदरपुर  15 अगस्त से पहले अपने घरों पर लगाए तिरंगा झंडाः मुनी भुसरी

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंड बनाए रखने का प्रयास है मुनी भुसरी ने बताया की तिरंगा देश की आन बान शान पर कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका दें तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है वही मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा रैली में युवाओं की सहभागिता और उनके जोश को देखकर पता लगता है कि देश का युवा सही दिशा में बढ़ रहा है और देश को विश्व गुरु बनाने में अग्रसर है इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेश हुड़िआ मंडल महामंत्री अभिषेक वर्मा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी अनिल जेटली मनोज गुंंबर अभिषेक गुंबर परमजीत सिंह पम्मा  रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement