Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
लालकुआं (दु:खद)- घर में सो रहे 10 साल के मासूम की सांप के काटने से मौत
(कृष्णा वार्ता संवाद सूत्र)

:- लालकुआं स्थित निर्मल कॉलोनी में सोमवार को घर पर सो रहे 10 वर्षीय बालक को सांप डस दिया। परिजन उसे लेकर लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। निर्मल कॉलोनी निवासी अतुल कुमार का 10 बर्षीय बेटा देवराज अपने घर पर सो रहा था।

इस दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। जब उसे उठाने को उसके पिता ने आवाज दी पर वह नहीं उठा। इसके बाद परिजन उसे सोमवार शाम करीब 4 बजे लालकुआं पीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है। वहीं गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा है। यदि बालक की मौत सांप के काटने से हुई है तो परिवार को विभाग की ओर से निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement