Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। आकांक्षी विकास खण्ड के अन्तर्गत नीति आयोग भारत सरकार ने विभिन्न संकेतांकों में आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम हेतु 6 संकेतांक को चयनित करते हुए 28 जनवरी से 14 अप्रैल, 2026 तक संकेतांको को पूर्ण रूप से संतृप्तिकरण के निर्देश दिये। संकेतांकों में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ, टीकाकरण, पोषण आदि के संकेतांको को सम्मलित किया गया है। 

टीम ने विभिन्न योजना कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया

     निदेशक कोयला मंत्रालय भारत सरकार दीपक गोयल व डिप्टी सेक्रेटरी डिफेंस भारत सरकार संजय कुमार की टीम ने बुधवार को आकांक्षी ब्लॉक गदरपुर का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों योजना कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मलकीत डेरी एवं ब्रीड मल्टीप्लिकेशन फार्म ग्राम रजपुरा नं. 2 गदरपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रजपुरा, आंगनबाड़ी केन्द्र रजपुरा नं. 1, अक्षयपात्र किचन गदरपुर, आयुषमान आरोग्य मंदिर आदर्श नगर गदरपुर, विशाल मण्डल द्वारा नारायणपुर में बर्मी कम्पोस्ट, पुष्प उत्पादन, मत्स्य पालन व ग्राम पिपलिया में अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आकांक्षी ब्लांक में जनता को सभी योजनाओं का समुचित लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से आकांक्षी ब्लांक के सभी परिवारजन शतप्रतिशत योजनाओं से लाभान्वित होकर शिक्षा, स्वास्थ्य व अपनी आजीविका मजबूत कर अपने जीवन स्तर बेहतर करते हुए मुख्यधारा से जुड़ सकेगें। 

इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की विस्तृत जानकारियां ली। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने आकांक्षी विकास खण्ड में किये जा रहे योजना कार्यो व उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारिया निरीक्षण के दौरान दी। 

 निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकत्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील,जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवीन आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement