Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज ग्रामसभा रतनपुरा एवं ग्रामसभा अलखदेवी में गांव के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास  पहुंचाना सरकार का उद्देश्य:- नरेश हुडिया

    कार्यक्रम में नूडल अधिकारी सिंचाई विभाग के एक्शन पांडे जी तथा कार्यक्रम संयोजक कृषि विभाग के नोडल कृषि अधिकारी अनिल अरोरा मौजूद रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश हुडिया ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ब्लॉक के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना के बारे में ग्रामवासियों को बताया तथा हर ग्रामसभा में ड्रोन के माध्यम से खेतों में दवाई छिड़काव करने का तरीका डेमो देकर बताया।

जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास  पहुंचाना सरकार का उद्देश्य:- नरेश हुडिया      इस दौरान बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेश हुडिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचने के उद्देश्य से काम कर रही है। भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लिया गया है उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। 

जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास  पहुंचाना सरकार का उद्देश्य:- नरेश हुडिया       इस अवसर पर कृषि विभाग के सभी अधिकारी तथा काफी संख्या में मातृशक्ति एवं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।