


गदरपुर विधानसभा में विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, चुनाव से पहले शेष सड़कें भी बनेंगी – अरविंद पांडे
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। गदरपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा सूरजपुर में सूरजपुर नंबर-1 से सूरजपुर नंबर-2 को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने किया। एक किलोमीटर से अधिक लंबी इस सड़क का निर्माण 33 लाख 45 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि गदरपुर विधानसभा उत्तराखंड की आदर्श विधानसभाओं में शामिल है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में यहां लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें भी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और वर्ष 2027 में उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड पहाड़ी राज्यों में विकास के मामले में प्रथम स्थान पर होगा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शिवम गंभीर ने विधायक अरविंद पांडे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ कृषि कार्यों में भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर अमरनाथ चुघ, मनोहर लाल शर्मा, राकेश भुड्डी, रिजवान पाशा, गुलशन गंभीर, उमेश गंभीर, रवि शर्मा, शिवम सचदेवा, नवजोत सिंह, अजीत सिंह, फौजी लाल सिंह, संजू शर्मा, कुलबीर सिंह, सिमरनजीत सिंह ढिल्लों, शाहिद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
