Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर खबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा मामले की जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली सरकार और संबंधित जांच एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी दूरभाष पर बातचीत कर परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!