Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर के आवास विकास वार्ड न 06 निवासी स्व. हरीश कुमार कुब्बा, श्री जगदीश लाल कुब्बा, श्री सुभाष कुमार कुब्बा, श्री कृष्ण लाल कुब्बा, श्री प्रवीण कुमार कुब्बा, श्री राजेश कुमार उर्फ राजू कुब्बा जी के पिताजी एवं श्री श्याम ठुकराल जी के ससुर जी श्री साईं दित्ता कुब्बा जी निवासी गदरपुर आवास विकास वार्ड नं.6 का आकस्मिक निधन बुधवार को हो गया था।
       पिता जी की अंतिम इच्छानुसार परिवार ने नगर की नेत्रदान करने वाली संस्था सोचो डिफरेंट से संपर्क किया। तत्पश्चात सी एल गुप्ता आई बैंक मुरादाबाद की टीम द्वारा सफलता पूर्वक नेत्रदान किए गए। पूजनीय बाऊ जी जाते जाते इस दुनिया में किन्ही दो लोगों के जीवन में रोशनी दे गए नेत्रदान कर हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गए।
नगर की विभिन्न संस्थाओं ने दिवंगत श्री साई दत्ता कुब्बा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Advertisement