Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर। कोतवाली में क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह भंडारी के स्थानांतरण पर जाने के उपलक्ष में विदाई समारोह में एसपी अभय सिंह कोतवाल नरेश चौहान सहित सीओ कार्यालय स्टाफ एवं कोतवाली स्टाफ द्वारा फूल मलाये पहनाकर एवं शॉल ओड़ाकर उनको सम्मानित किया गया।

    एसपी अभय सिंह ने कहा कि सीओ भंडारी का कार्यकाल सराहनीय रहा, उन्होंने अपने सर्किल में सभी को अच्छी गाइडलाइन दी और एक पब्लिक सर्वेंट होकर उन्होंने जनता के कामकाज किया और स्टाफ को भी नई सीख दी।

   कोतवाल नरेश चौहान ने कहा सीओ साहब की पहली पोस्टिंग खटीमा मे थी उनके साथ रहकर अच्छा ज्ञान और सीखने को मिला उन्होंने कभी भी सीओ होने का एहसास नहीं होने दिया।

   वही सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने कहा जब मेरा ट्रांसफर बाजपुर हुआ था तो मेरे दिमाग में एक ही चीज थी कि बाजपुर तो बहुत ही चर्चित क्षेत्र है कैसे डील करनी होगी लेकिन यहां आकर जब देखा मैंने तो यहां के लोग बहुत अच्छे हैं छोटा-मोटा क्राइम होता रहता और सभी का व्यवहार अच्छा रहा यहां तक की उद्योगपति और नेताओं का भी व्यवहार अच्छा रहा इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ एवं तीनों सर्किलों के स्टाफ की भी तारीफ की और उन्होंने मीडिया के बारे में भी कहा सबका अच्छा सहयोग मिला।

   इस मौके पर एसएसआई जसवीर सिंह चौहान, एसआई भगवान गिरी, एसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी, एसआई सुरेंद्र सिंह, एसएसआई गोविंद सिंह मेहता, एसआई देवेंद्र मरनाल, एसआई सुनील कुमार, एसआई प्रकाश चंद, एसआई कैलाश नगर कोठी, एलआई यू करन रावत, कोतवाली एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।