Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। वार्ड नंबर 04/07निवासी श्री प्रेम मदान के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र श्री गौरव मदान ने नेत्रदान हेतु सहमति दे एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। 

   श्री प्रेम मदान के ब्रह्मलीन होने के समाचार पर सोचो डिफरेंट संस्था के संदीप चावला व विकाश भूसरी के अनुरोध पर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के मित्तल की उपस्थिति में सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एल एम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावतने कागजी औपचारिकता पूरी कर नेत्रदान की प्रकिया सम्पन्न की।

   इस नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं सोचो डिफरेंट, भारत विकास परिषद, एडवोकेट कुणाल ग्रोवर, मनीष फुटेला, सन्नी बत्रा, संजय डावर, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू, यशपाल गुंबर, मुकेश चावला, अशोक कंबोज एवं अन्य सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का इस महती कार्य में योगदान के लिए आभार जताया।

Advertisement
Advertisement