
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
महिला कांग्रेस में नई नियुक्ति: शिल्पी अरोरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
गदरपुर( संवाद सूत्र) अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने शिल्पी अरोरा को मुंबई एवं महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AIMC) पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही, शिल्पी अरोरा को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिल्पी अरोरा को तुरंत एक फील्ड रिपोर्ट तैयार करने और मुंबई एवं महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण समर्पण, परिश्रम और प्रभावशीलता के साथ निभाएंगी। ।











