Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
गदरपुर के ग्राम रतनपुरा में घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग<br><br>

रिपोर्टर सागर धमीजा

गदरपुर उत्तराखंड

थाना गदरपुर क्षेत्र स्थित ग्राम रतनपुरा में कई राउंड फायरिंग की घटना सामने आई है। गांव में हाल ही में बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी के संबंध में की गई चेकिंग से रंजीत मानते हुए एक पड़ोसी द्वारा बिजली चोरी की शिकायत के शक में फायरिंग की घटना हुई है। ग्राम रतनपुरा, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर निवासी अमर सिंह द्वारा थाना गदरपुर में दी गई शिकायत में बताया गया कि विगत दिनों गांव में बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी के संबंध में चेकिंग की गई थी। इस घटना के बाद से उनका पड़ोसी, सिमरजीत सिंह लक्की’, उनके परिवार से रंजीत मान रहा है और बिजली विभाग में शिकायत करने का आरोप लगाते हुए उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

20 सितंबर 2024 की रात, लक्की रिवाल्वर लेकर उनके घर छत के रास्ते से घुस आया और मां-बहन को गालियां देने लगा। एतराज करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए रिवाल्वर निकालकर दान दी। इस पर पीड़ित ने डरकर भागकर कमरे में छुपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान लकी द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे पीड़ित और उनके परिवार वे

ँभयभीत हो गए। फायरिंग के कारण घर में खड़ी मोटरसाइकिल के टायर और दीवारों पर गोलियों के निशान लग गए हैं। इसके बाद युवक द्वारा की गई फायरिंग से छत पर लगे एसी में भी फायर के निशान पाए गए। युवक मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते से भाग गया। रात में पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

Advertisement
Advertisement