Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
वार्ड नं03 से सभासद के लिए किशन गुप्ता से बेहतर विकल्प नहीं – संजय शर्मा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)



वार्ड नं03 से सभासद के लिए किशन गुप्ता से बेहतर विकल्प नहीं – संजय शर्मा

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा द्वारा कहा गया कि क्षेत्र में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं वहीं वार्ड के सभासद भी चुने जाएंगे जिसके लिए हर बार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर अपने आवेदन देने शुरू कर दिए हैं बता दे की संजय शर्मा द्वारा कहा गया कि वार्ड नंबर 3 से सभासद के रूप में किशन गुप्ता प्रबल दावेदार साबित होंगे क्योंकि वह विगत कई वर्षों से वार्ड की सेवा कर रहे है वही भारतीय जनता पार्टी में भी उनका एक अलग स्थान है क्योंकि वह लगभग 12 वर्षों भाजपा से जुड़े हैं और अनेको पदों पर रहकर उन्होंने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया है। विगत लोकसभा चुनाव में किशन गुप्ता द्वारा अपने वार्ड नंबर 3 के बूथ नंबर 57 व 58 को मजबूती के साथ जीताकर भाजपा की झोली में डाला है वही लोकसभा में किशन के उत्कर्ष कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें सशक्ति पत्र सौंप कर देहरादून में सम्मानित भी किया गया है। संजय शर्मा द्वारा कहा गया कि किशन गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं व ऐसे व्यक्ति को टिकट देना भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी भी बनती है और कर्तव्य भी, वहीं उन्होंने बताया कि वार्ड नं03 में निवासरत भाजपा के तमाम कार्यकर्ता किशन गुप्ता को चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
Advertisement
Advertisement