Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
नकली नोटों के मामले में पुलिस आज कर सकती है खुलासा’ अब तक 48 से अधिक लोगों को लिया गया हिरासत में…
(उच्चतमकृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)


लालकुआँ (संवाद सूत्र )नकली नोट के मामले में पुलिस आज सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। नकली नोट के कनेक्शन में पश्चिम बंगाल के गैंग का नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामले में तीन से चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे अब तक लाखों की नकली करेंसी भी पुलिस पकड़ चुकी है। नकली नोट मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग भी लगे हैं। वही नकली नोटों के मामले को लेकर पुलिस अब तक 48 लोगों से पूछताछ कर चुकी है

बताते चले कि हल्दूचौड़ पुलिस ने बीते बुधवार को लालकुआं निवासी ज्वेलर शुभम वर्मा और राजू नामक युवक को 9000 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे थे। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब 48 सदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।

इधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं, एक-दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।जांच में पश्चिम बंगाल के गैंग का नाम आ रहा सामने

प्रकरण में पुलिस अब तक 48 संदिग्धों को ले चुकी है हिरासत में।

Advertisement
Advertisement