Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भाजपा किसान मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक की रूपरेखा तैयार
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413


भाजपा किसान मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक की रूपरेखा तैयार
देहरादून।
देहरादून (संवाद सूत्र )भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कल आयोजित होने वाली प्रथम परिचयात्मक बैठक की रूपरेखा को लेकर प्रदेश कार्यालय, देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी जानकारी प्रदेश महामंत्री नरेश हुंडिया द्वारा दी गई  बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी जी ने की।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की। बैठक में किसान मोर्चा की आगामी कार्ययोजनाओं, संगठनात्मक विस्तार, किसानों से संवाद एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी जी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक किसानों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में कल होने वाली प्रथम परिचयात्मक बैठक को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं और कार्यक्रम को प्रभावी एवं सार्थक बनाने पर जोर दिया गया।
Advertisement
Advertisement