Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट पर दिनेशपुर निवासी शेखर विश्वास गिरफ्तार

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

935432_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गदरपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए बुधवार, 30 सितंबर को शेखर विश्वास पुत्र निरंजन विश्वास निवासी प्लांटेशन, थाना दिनेशपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमा संख्या 87/21, धारा 379/411 आईपीसी के तहत न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

👉पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय* हेड कांस्टेबल पूरन आर्या कांस्टेबल कुंदन सिंह

 

Advertisement
Advertisement