(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। आगामी चुनाव को लेकर भाजपा संगठन में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट आज दोपहर 2:30 बजे भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के निवास पर पहुंचेंगे।
सांसद अजय भट्ट के आगमन को लेकर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने पार्टी के समस्त सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सांसद का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है।
गुंजन सुखीजा ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता महत्वपूर्ण है। सांसद के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
सांसद के इस दौरे को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








