Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए शहर के लोगो ने पूर्व सभासद /समाजसेवी संजीव झाम के नेतृत्व में ईओ को एक ज्ञापन सौंपा।

    बुधवार को समाजसेवी/पूर्व सभासद संजीव झाम की अध्यक्षता में शहरवासी एकत्रित होकर पालिका परिसर पहुंचे जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी संजीव मल्होत्रा को बंदरो के आतंक से निजात पाने के लिए एक ज्ञापन सोपा।

     ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि काफी समय से बंदरों ने पूरे शहर/वार्डो में आतंक मचा रखा है, जिससे आम जनमानस को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बंदर आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को काट रहे हैं एवं घर की माताएं बहने बंदरों के डर से अपने घर की छतों पर कपड़े सुखाने को भी डरती है।

पालिका परिसर पहुंचे लोगों ने अधिशासी अधिकारी से जल्द से जल्द समस्या निजाद की मांग की है।

  इस मौके पर मनीष कुमार, सरफराज, सोनू पाल, सुनील, सोनू पाल, शहनबाज, ब्रीत कुमार, हरबंश लाल, पप्पू पाल, अंकित मुंजाल, अकरम अली, प्रदीप नेगी, वीर कुमार, श्री राम, नजाकत अली, साजिद अली, सोनू ढ़ीगरा, सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement