Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ रोष जताते हुए पांच नवंबर को पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है।

    शनिवार को भाजपा नेता हिमांशु सरकार के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार काफी बढ़ गया है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसते जा रहे हैं। नशे के गिरफ्त में फंसे युवा अपनी पूर्ति के लिए अब हत्या, लूट जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नशे_के_विरुद्ध_पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया। कहा कि, युवाओं को नशे से होने वाले दुखद और दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें और नशे के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करें।

    इस मौके पर अनादी रंजन मंडल, प्रोजित मंडल, प्रसन्नजीत शाह, मनोज राय, रवि सरकार, सुकुमार सरकार, अनामी विश्वास आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement