Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बंगाली महासभा के अध्यक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

    शुक्रवार को प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर गांगुली एवं प्रदेश महामंत्री आशुतोष राय ने कंबोज धर्मशाला बुध बाजार में पत्रकार वार्ता की। गांगुली ने कहा समिति अराजनैतिक रूप से बंगाली समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार में योगदान देती है। समिति के सहयोग से पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने जनहित के कई कार्य किए, जो आज भी अपनी सार्थकता को साबित कर रहे हैं। उनपर विकास न करने का आरोप गलत हैं।

   महामंत्री आशुतोष ने कहा समिति बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि राजकुमार शाह का बयान बंगाली समाज को बांटने वाला है। लेकिन लोग उनकी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहते हैं। उनकी लालसा कुर्सी तक पहुंचने की है, जिसके चलते वो अनर्गल बयानबाजी करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा बंगाली समाज सच और झूठ का आंकलन करने का दम रखता है। वहां पर शिवपद सरकार, वीरेंद्र नाथ मंडल मौजूद थे।

महाजन ने आरोपों को कुंठित मानसिकता से प्रेरित बताया

गदरपुर। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने अपने ऊपर विकास कार्यों की अनदेखी करने के आरोपों को कुंठित मानसिकता से प्रेरित बताया है। उन्होंने जारी बयान में बंगाली महासभा के अध्यक्ष राजकुमार शाह के आरोप को अधूरे ज्ञान बताते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने बंगाली समाज की नमोशुद्र, पौढ और मांझी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए आवाज उठाई थी। विधायक रहते उन्होंने वर्ग के लिए विकास योजनाओं का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया।

Advertisement
Advertisement