Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। शहर के व्यस्तम अग्रसेन चौक पर रुपयों के लेनदेन को लेकर दो ई रिक्शा चालकों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक ई रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर चौक पर ही दूसरे चालक की चप्पल से पिटाई कर दी। इससे वहां जाम लग गया। दो दिन पहले हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सिटी ने रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

    दरअसल सोशल मीडिया पर अग्रसेन चौक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक एक अन्य युवक को पीटते हुए दिख रहे हैं। एक युवक तो चप्पल से कई बार वार कर रहा है। वीडियो में एक ई रिक्शा चौक पर खड़ा नजर आ रहा है। इस मारपीट और ई रिक्शे की वजह से जाम की स्थिति हो रही है। हालांकि लोग बीच बचाव कर मामले को शांत कराते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे दो युवक ई रिक्शा चालक बताए जा रहे हैं और रुपयों के विवाद में मारपीट की बात सामने आ रही है लेकिन इस मामले में किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वायरल वीडियो को जांच के लिए रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को भेजा गया है। वीडियो की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement