Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड,)


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।

(संपादक सुरेंद्र कुमार चावला उर्फ राजू)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है।

राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है।
Advertisement
Advertisement