भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 पर विज्ञान संगोष्ठी आयोजितनेहा मौर्या ने प्रथम, जीत ने द्वितीय और मानवी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 पर विज्ञान संगोष्ठी आयोजितनेहा मौर्या ने प्रथम, जीत ने द्वितीय और मानवी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। विकासखंड गदरपुर के विश्वास रेड रोज इंटर कॉलेज आनंदखेड़ा में 1 सितंबर 2026 को विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां” रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गदरपुर के प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विचित्रा रानी विश्वास एवं ब्लॉक विज्ञान समन्वयक श्रीमती विमला उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी में विकासखंड गदरपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा के साथ ही निर्धारित विषय पर प्रत्येक प्रतिभागी ने छह मिनट का व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज जयनगर की कुमारी नेहा मौर्या ने प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुर के जीत ने द्वितीय तथा संस्कार हाई स्कूल कालीनगर की मानवी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किए गए।

भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 पर विज्ञान संगोष्ठी आयोजितनेहा मौर्या ने प्रथम, जीत ने द्वितीय और मानवी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

कार्यक्रम में श्री बंशीधर पांडे, श्री मनोज राय, श्री संजीव बुधोरी, ऋषभ कुमार, रवि विश्वकर्मा, सीमा बोरा, डॉ. शिव शंकर गौतम, श्री कुलदीप सिंह, श्रीमती सरिता पाल, श्रीमती दीपाली शर्मा सहित विभिन्न शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यपाल सिंह एवं श्री उमेश चंद्र जोशी ने किया।