(Reporter- Sagar Dhamija 9837877981)
(krishna varta gadarpur uttarakhand)
गदरपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर परिसर में बच्चों के लिए “नटखट कान्हा एवं प्यारी राधा” बाल स्वरूप प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम लगभग 100+ बच्चे उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। बच्चों को दो आयु वर्गों में रखा गया है—
प्रथम श्रेणी A— 0 से 5 वर्ष
द्वितीय श्रेणी B— 5 से 10 वर्ष
कार्यक्रम का समय
जानकारी देते हुए श्री सनातन धर्म युवा मंच के अध्यक्ष संजीव झाम ने बताया कि श्री सनातन धर्म युवा मंच, गदरपुर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे दोपहर 3:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुँच जाएँ, ताकि बच्चों की उपस्थिति, क्रम एवं मंच संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूरी की जा सकें।
बताया कि प्रतियोगिता शाम 4:00 बजे निर्धारित समय पर प्रारंभ होगी। 4:00 बजे को केवल बच्चों के पहुँचने का समय न समझें। कार्यक्रम को समयबद्ध रखते हुए निर्धारित समय पर ही प्रस्तुति शुरू की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों को व्यवस्थित एवं निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसका विशेष कारण यह है कि शाम 6:30 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर में आरती होगी। आयोजकों का कहना है कि प्रस्तुति समय पर संपन्न हो, जिससे सभी प्रतिभागी बच्चे एवं उनके अभिभावक आरती में भी श्रद्धापूर्वक सम्मिलित हो सकें।
श्री सनातन धर्म युवा मंच के
अध्यक्ष संजीव झाम ने सभी से समय पर पहुँचने की अपील की है.
“इस आयोजन का उद्देश्य केवल श्री सनातन धर्म का कराना नहीं, बल्कि बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। लगभग 100+ बच्चों का उत्साह हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है। मैं सभी अभिभावकों से विशेष अनुरोध करता हूँ कि वे बच्चों को दोपहर 2:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर लेकर पहुँचें, ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूरी की जा सकें। प्रस्तुति शाम 3:00 बजे निर्धारित समय पर ही प्रारंभ होगी। सभी के सहयोग से हमारा प्रयास रहेगा कि कार्यक्रम अनुशासित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो और बच्चे एवं उनके परिवार शाम 6:30 बजे होने वाली मंदिर की आरती में भी श्रद्धापूर्वक शामिल हो सकें।”
उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों, अभिभावकों एवं सहयोगियों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
