Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता  गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

जलभराव की समस्या पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने खुद संभाला मोर्चा
जलभराव की समस्या पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने खुद संभाला मोर्चा

गदरपुर खबर। नगर में जलभराव और पानी की निकासी की समस्या को देखते हुए पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर जल निकासी की व्यवस्था देखी और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह सीधे उनसे आकर मिले और अपनी समस्या बताए। जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर में साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement