Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222
रुद्रपुर के हरविंदर सिंह चुघ को मिला ‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’
गदरपुर खबर देहरादून। राजधानी देहरादून के होटल हयात में आयोजित सम्मान समारोह में रुद्रपुर निवासी एवं श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट से जुड़े हरविंदर सिंह चुघ को समाजसेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. संदेश यादव द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, गणेश जोशी, रेखा आर्या तथा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद हरविंदर सिंह चुघ ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद गौरव का विषय है। उन्होंने पुरस्कार को अपनी संस्था श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट, रुद्रपुर तथा रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले सभी ब्लड मोटिवेटर्स को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंदों की मदद करना निरंतर जारी रहेगा।
रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालरा 
Advertisement
Advertisement

By admin