Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर नए प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने के लिए सर्वे करने आई विद्युत विभाग की टीम का कांग्रेस नगर सचिव मोहम्मद शादाब ने कड़ा विरोध किया उन्होंने बिजली के निजीकरण का आरोप लगाते हुए टीम को वापस भेज दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को गदरपुर वार्ड नंबर 10 के पुनयानी गली में नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का सर्वे करने आई टीम का कांग्रेस नगर सचिव मोहम्मद शादाब ने कड़ा विरोध जताया शादाब ने कहा कि 80% परिवार गरीब हैं जो रोजाना कमाकर घर चलाते हैं ऐसे में वह प्रीपेड मीटर रिचार्ज कहां से कर पाएंगे, आरोप लगाया कि सरकार प्रीपेड मीटर लगाकर आम जनता का गला घोटना चाहती है बिजली के निजीकरण को बर्दाश्त नहीं करेंगे, महंगाई से आम आदमी का जीना पहले ही दुश्वार हो चुका है ऐसे में सरकार लगातार बिजली की दरे बढ़ाकर जनता की मुश्किलों को और बढ़ा रही है बिजली की व्यवस्था को निजी कंपनियों के हाथों सौंप कर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है शादाब ने कहा कि किसी भी सूरत में वार्ड में प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे वहीं विद्युत विभाग की टीम को काफी देर बातचीत के बाद बात न बनने पर टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा

Advertisement
Advertisement