Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। कई वर्षों से ग्रामीणों की अधूरी पड़ी सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शनिवार को कनकाटा गांव में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने सड़क का शुभारंभ किया।

   जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि सकैनिया मुख्य मार्ग से ग्राम कनकटा को जाने वाली सड़क पिछले कई वर्षों से टूटी हुई थी। सड़क टूटने के कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे जिसके चलते कई बार बाइक व स्कूटी फिसलने से ग्रामीण में स्कूली बच्चे चोटिल हो चुके थे। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरजीत सिंह सोनू व गुरजीत सिंह के प्रयासों से सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली जिसका आज क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने फीता काटकर लगभग 2200 मीटर सड़क का शिलान्यास किया उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण कोल्ड मिक्स टेक्नोलॉजी से किया जाएगा जिसमें बरसात के पानी को सूखने की क्षमता होती है और सड़क लंबे समय तक चलेगी। वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया की सड़क खराब होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत अधिक परेशानी होती थी कोई भी स्कूल की बस या टुकटुक वाला गांव में आने को तैयार नहीं होता था जिसके चलते बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने हेतु गदरपुर में किराए का मकान लेकर रहना पड़ रहा था। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

   शिलानस के दौरान वर्तमान ग्राम प्रधान गुरविंदर सिंह विर्क, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरजीत सिंह सोनू, गुरजीत भूपेंद्र सिंह धालीवाल, संतोष गुप्ता, बंटी भुड्डी, पूर्व ग्राम प्रधान बलदेव सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, युवा नेता अतुल पांडे, शिवम त्रिपाठी, जलेश्वर नाथ त्रिपाठी, तिलक राज गंभीर, गुरमीत सिंह, सहित दर्जनों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।