Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भैरव सेना कार्यकारिणी विस्तार के लिए दुर्गा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। इसमें कई पूर्व सैनिकों ने भैरव सेना संगठन में शामिल हुए।

  सोमवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री व केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरके महाजन ने संयुक्त रूप से प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। संदीप खत्री ने भैरव सेना संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में हिन्दू विरोधी गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरके महाजन ने करोड़ों हिन्दुओं की आस्था गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। यहां क्षेत्र के कई पूर्व सैनिकों ने भैरव सेना की सदस्यता ग्रहण की। सभी पूर्व सैनिकों को भगवा पटका पहनाकर स्वागत भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित ढींगरा व संचालन प्रदेश मंत्री देवेन्द्र डोभाल ने की।

    इस अवसर पर करन शर्मा, मयंक, नंदन सिंह कोश्यारी, दुर्गा सिंह राणा, कविता नेगी, विक्की दिवाकर, अनोखी देवी कश्यप, हरचरन सिंह, कुंवर सिंह, अमित ढींगरा, प्रमोद चंद्र, सोनू प्रजापति, हिमेश सांवरिया व अजय रावत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement