


बीकानेर स्वीट्स पर किटी पार्टी व बर्थडे पार्टी के लिए शानदार आयोजन की सुविधा।
पार्टी बुकिंग एवं जानकारी के लिए संपर्क करें: राधेश्याम +91 90125 61975
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। श्री कृष्णा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में यादव महासभा की महिला शक्ति की ओर से बीकानेर रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान गीत-संगीत, भजन, झूले और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

तीज महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और भजनों पर जमकर नृत्य किया। बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां मिल-जुलकर मनाईं।
आयोजन के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गीत-संगीत और नृत्य के बीच कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। महिलाओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजक महिलाओं ने कहा कि तीज महिलाओं के आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में सुमन यादव, डॉ. रेखा यादव, डॉ. रिद्धि यादव, शशि यादव, पुष्पा यादव, सोनी यादव, मीना यादव, ज्योत्सना यादव, रजनी यादव, खुशी यादव, बीना यादव सहित यादव महासभा की अनेक महिला सदस्य मौजूद रहीं।
