


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के मा० सचिव महोदय के अनुपालन एवं आदेश संख्या 11/2026-27 के क्रम में बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय-1 गदरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रिंसिपल की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन”, समाधान समारोह विशेष लोक अदालत, नशे के दुष्परिणाम, गुड टच-बैड टच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाएं, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, मीना कुंबर सिंह एवं गोपाल सिंह गौतम ने बच्चों को जागरूक करते हुए कानून एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम में कुल 65 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। टीम संख्या 06+7 तहसील गदरपुर की ओर से कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
