Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन! गैरहाजिर बांडधारी 234 डॉक्टर होंगे बर्खास्त..
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड,)
(9917322413)

देहरादून- (संवाद सूत्र )स्वास्थ्य विभाग ने गैरहाजिर डॉक्टरों पर सख्त एक्शन लिया है। उत्तराखंड में सरकारी खर्च पर MBBS कर गैरहाजिर चल रहे बांडधारी डॉक्टरों पर गज गिरी है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने 234 डाक्टरों की बर्खास्तगी और इनसे अनुबंध के तहत वसूली की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने बताया कि इन डाक्टरों ने राजकीय मेडिकल कालेजों से कम फीस में शिक्षा प्राप्त की और पांच वर्ष तक पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं देने का अनुबंध किया था। लेकिन पढ़ाई पूरी होते ही बिना सूचना दिए नदारद हो गए। सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए हैं कि जिन जनपदों में ये चिकित्सक तैनात थे, वहां के सीएमओ और संबंधित अस्पताल प्रभारी से स्पष्टीकरण लिया जाए।
किस जिले में कितने डॉक्टर गैरहाजिर
टिहरी-29, उत्तरकाशी-25, रुद्रप्रयाग-14, बागेश्वर-10, पिथौरागढ़-25, पौड़ी-26, अल्मोड़ा-16, चमोली-36, देहरादून-01, नैनीताल-41, चंपावत-11 डॉक्टर शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement