


(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70372 60222)
गदरपुर खबर रूद्रपुर के ग्राम खटोला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में मेजबान खटोला टीम ने जयनगर को 22 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खटोला टीम ने निर्धारित ओवरों में 160 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में जयनगर की टीम खटोला की घातक गेंदबाजी के सामने 138 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं तथा ग्रामीण स्तर के टूर्नामेंट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
टूर्नामेंट में गणेश को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज, करन को मैन ऑफ द मैच, संजय शर्मा को बेस्ट बॉलर तथा हिमांशु जोशी को बेस्ट फील्डर चुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और आयोजक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
7037260222
