Spread the love

 (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर/दिनेशपुर। थाना दिनेशपुर क्षेत्र में साइबर अपराध के एक मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

     जानकारी के अनुसार, 8 मई 2026 को थाना साइबर क्राइम हांसी, हरियाणा में तैनात सब-इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने थाना दिनेशपुर में तहरीर देकर बताया था कि वह साइबर मुकदमे में वांछित आरोपी भारत सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और उन्हें वाहन से घसीटने का प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले में थाना दिनेशपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने 26 मई 2026 को सुरागरसी और जांच के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विरेन्द्र सिंह उर्फ हेरी निवासी बाजावाला थाना केलाखेड़ा तथा रमन सिंह निवासी रम्पुरा काजी थाना केलाखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बलेनो कार नंबर UK06BK-2031 भी बरामद कर ली है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, अपर उपनिरीक्षक होशियार सिंह, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह और कांस्टेबल सुरेश शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!