


गदरपुर में अरविंद पांडे के शक्ति प्रदर्शन से बढ़ी सियासी सरगर्मी
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत बोले- संघर्ष और साहस की मिसाल हैं अरविंद पांडे
अरविंद पांडे के आवास पर जुटी हजारों की भीड़, राजनीतिक गलियारों में हलचल
त्रिवेंद्र रावत ने पुराने संघर्षों को किया याद, समर्थकों ने लगाए “गंगापुत्र” के नारे
गदरपुर में दिखा अरविंद पांडे का दम, समर्थकों की भीड़ से गदगद हुए त्रिवेंद्र
पूर्व मुख्यमंत्री बोले- एक कमरे से शुरू हुआ सफर आज जननेता तक पहुंचा
पांडे के घर जुटे नेता और समर्थक, बड़े राजनीतिक संकेतों की चर्चा तेज
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- शेरदिल नेता हैं अरविंद पांडे
(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर में पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के आवास पर रविवार को उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब एक दिन पहले सांसदों की मौजूदगी के बाद दूसरे ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने “गंगापुत्र” के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। भारी भीड़ और उत्साह को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी गदगद नजर आए।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अरविंद पांडे को संघर्षशील और शेरदिल नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक संगठन में साथ रहकर प्रचारक का दायित्व निभाया है। उन्होंने कहा कि एक समय दोनों ने एक ही कमरे में रहकर संगठन के लिए काम किया और संघर्ष के दम पर अरविंद पांडे मंत्री पद तक पहुंचे। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को लेकर क्षेत्र में बड़ी राजनीतिक हलचल और आने वाले समय के संकेतों की चर्चा भी तेज हो गई।
